फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   छापेमारी में 98 अदद चिरान और दो वोटा साखू बरामद

छापेमारी में 98 अदद चिरान और दो वोटा साखू बरामद

Sun, 30 Jul 2017 12:23 AM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
छापेमारी में 98 अदद चिरान और दो वोटा साखू बरामद
पनियरा। बाकी रेंज पनियरा के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने बीती रात तीन जगह छापेमारी की। ग्राम रजौड़ा खुर्द निवासी बालकेश के घर से साखू का 36 चिरान और आरा बरामद की। वन विभाग की टीम ने गोधवल थाना श्यामदेउरवां निवासी रमेश सिंह के घर में छिपाकर रखी दो बोटा साखू और 59 चिरान साखू बरामद कर रेंज परिसर लाया।
विज्ञापन

आईएफएस (प्रशिक्षु) संजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की गई। रेंजर बृजेश कुमार, डिप्टी रेंजर प्रेम शंकर तिवारी, फारेस्टर हरिकेश बहादुर नायक, अजित सिंह, फारेस्टगार्ड सुमित कुमार यादव, वाचर भरत यादव ने छापेमारी कर बालकेश के घर से 36 नग चिरान साखू और एक आरा बरामद की गई। गोधवल निवासी रमेश सिंह के घर में छिपाकर रखी दो बोटा साखू की लकड़ी, 59 चिरान साखू बरामद कर रेंज परिसर लाया गया। मौके से दोनों अभियुक्त फरार हो गए। दोनों के खिलाफ फारेस्ट एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। इनको गिरफ्तार करने के लिए टीम की ओर से प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन


तालाब से तीन बोटा सागौन बरामद
लक्ष्मीपुर। लक्ष्मीपुर रेंज के टेढ़ी घाट बीट के ग्राम पंचायत कजरी के मुसहर टोला में स्थित ग्राम सभा की पोखरी से वन टीम ने तीन बोटा सागौन बरामद किया है। मुखबीर की सूचना पर शनिवार को रेंजर लक्ष्मीपुर सरजू प्रसाद अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जहां ग्राम सभा के पोखरी में पड़े सागौन के तीन बोटा लकड़ी को निकलवा कर रेंज पर लाया गया। जिसके बाद अज्ञात के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed