{"_id":"5d053c388ebc3e20a265ec0b","slug":"156062417212-maharajganj-news105","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बालकों के साथ एक युवक हिरासत में","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
दो बालकों के साथ एक युवक हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बालकों के साथ युवक हिरासत में
सोनौली। भारत-नेपाल के सोनौली सीमा पर दो बालकों को भारत लेकर आ रहे एक युवक को एसएसबी ने हिरासत में लेकर नेपाल पुलिस को सौंप दिया।
शुक्रवार की रात एसएसबी के सोनौली के कंपनी कमांडर अमित कुमार भारत-नेपाल सीमा पर भारत से नेपाल आने-जाने वाले लोगों की जांच कर रहे थे। इस दौरान एक युवक दो नेपाली बालकों को लेकर नेपाल से भारत की तरफ आते दिखा। संदेह होने पर पूछताछ की गई। पता चला कि दोनों बालक युवक के साथ दिल्ली काम करने जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि उमेश सनकी निवासी मोरंग नेपाल अपने गांव के दो बालक जया राका (10) और अनीस मंगरे (11) को साथ लेकर दिल्ली जा रहा था। तीनों को आवश्यक कार्रवाई के बाद नेपाल पुलिस को सौंप दिया गया। बेलहिया इंस्पेक्टर कमल बेलवासे ने बताया कि बालकों के परिजनों को बुलाया गया है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।