{"_id":"5cf6b9d9bdec22071212e63e","slug":"15596733004-maharajganj-news133","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
विज्ञापन
सड़क हादसे में घायल युवक ने दम तोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। लेहड़ा खास गांव के समीप रविवार की रात में अज्ञात वाहन की चपेट से घायल युवक की सोमवार रात लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
पुरंदरपुर क्षेत्र के मनिकौरा निवासी 30 वर्षीय सुभाष रविवार रात में बाइक से कहीं जा रहे थे। लेहड़ा खास गांव के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों व परिजन सीएचसी ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार नहीं हुआ तो लखनऊ रेफर कर दिया गया। सोमवार की रात में सुभाष ने दम तोड़ दिया। युवक के मौत के बाद परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। दूसरी घटना सोमवार रात में विवाह कार्यक्रम के दौरान द्वारपूजा के समय पिकअप की टक्कर से अदरौना निवासी 35 वर्षीय गनेश गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी बनकटी ले गए, जहां से गोरखपुर रेफर कर दिया गया। एसओ आशुतोष सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।