फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Threatened to kill a woman by pointing a licensed gun at her.

Mainpuri News: लाइसेंसी बंदूक तानकर महिला को जान से मारने की दी धमकी

Thu, 10 Sep 2026 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Updated Thu, 10 Sep 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Threatened to kill a woman by pointing a licensed gun at her.
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला को लाइसेंसी बंदूक तानकर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपी पहले भी छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे चुका है। इस मामले में राज्य महिला आयोग लखनऊ के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़िता ने बताया कि आठ जुलाई 2026 की शाम करीब तीन बजे घर के सामने सड़क किनारे बंधी भैंस को सुरक्षित स्थान पर बांधने गई थीं। उसी समय गांव का रहने वाला रामप्रकाश आया और बेवजह उन पर लाइसेंसी बंदूक तान दी। धमकी देते हुए कहा कि कल तूने पुलिस बुलाई थी। दोबारा ऐसा किया तो जान से मार दूंगा। पीड़िता ने राज्य महिला आयोग लखनऊ को भेजे प्रार्थनापत्र में बताया कि आरोपी पूर्व में उसके साथ छेड़छाड़ कर चुका है। जिसकी शिकायत थाना कुर्रा में दर्ज कराई थी। शिकायत के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़िता ने अपने व परिवार की सुरक्षा का खतरा बताते हुए आरोपी का शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए जाने की मांग रखी। राज्य महिला आयोग से प्राप्त निर्देश के बाद कुर्रा पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed