फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Teenager's body exhumed after 26 days; second post-mortem conducted following Deputy CM's intervention

Ambedkar Nagar News: किशोर का शव 26 दिन बाद कब्र से निकाला, डिप्टी सीएम के हस्तक्षेप पर दोबारा पोस्टमार्टम

Thu, 10 Sep 2026 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Thu, 10 Sep 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teenager's body exhumed after 26 days; second post-mortem conducted following Deputy CM's intervention
एसडीएम व सीओ सदर अयोध्या की मौजूदगी में भीटी के बनगांव में कब्र से शव निकालने के लिए की जा रही
भीटी। क्षेत्र के बनगांव निवासी 15 वर्षीय रवि उर्फ अतुल मौर्य की अयोध्या के एक रेस्टोरेंट में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर हुई मौत के मामले में प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। घटना के 26 दिन बाद, बृहस्पतिवार को मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में कब्र खोदकर शव को बाहर निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए अयोध्या भेजा गया।
विज्ञापन

रवि अयोध्या के पूरा कलंदर क्षेत्र के गंगौली चौराहा स्थित कान्हा बेकर्स एंड रेस्टोरेंट में काम करता था। मृतक के पिता राम बहादुर मौर्य के अनुसार, पांच अगस्त को रेस्टोरेंट संचालक उसे अपने साथ ले गया था। 11 और 14 अगस्त को रवि ने फोन पर परिजनों को संचालक द्वारा मारपीट करने और मोबाइल छीनने की जानकारी दी थी। 14 अगस्त की शाम संचालक ने परिजनों को रवि के फांसी लगाने की सूचना दी। मौके पर पहुंचने पर शव नीचे उतारा जा चुका था, जिसे पुलिस ने टेंट की सीढ़ी के सहारे फांसी लगाना बताया था। परिजनों ने इसे आत्महत्या मानने से इंकार करते हुए हत्या का आरोप लगाया। स्थानीय स्तर पर कार्रवाई न होने पर पिता ने उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई थी। उपमुख्यमंत्री के हस्तक्षेप के बाद अयोध्या के जिलाधिकारी ने सदर एसडीएम और सीओ प्रतीक कुमार के नेतृत्व में जांच टीम गठित कर शव को कब्र से निकालकर दोबारा पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए। इंस्पेक्टर कृष्णबली सिंह ने बताया कि पूरी कार्रवाई अयोध्या पुलिस और प्रशासन की निगरानी में की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
विज्ञापन

-----------------
घटना के बाद से सदमे में है परिवार
पिता ने बताया कि उनके परिवार में शव दफनाने की परंपरा है, इसलिए शव को दफनाया गया था। रवि तीन संतानों में मंझिले थे। उनकी बड़ी बहन रिचा कक्षा दस की छात्रा है, जबकि छोटा भाई आदित्य 10 वर्ष का है। इस घटना के बाद से पूरा परिवार सदमे में है और माता-पिता व भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा है। परिवार मेहनत मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता है।

एसडीएम व सीओ सदर अयोध्या की मौजूदगी में भीटी के बनगांव में कब्र से शव निकालने के लिए की जा रही

एसडीएम व सीओ सदर अयोध्या की मौजूदगी में भीटी के बनगांव में कब्र से शव निकालने के लिए की जा रही

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed