{"_id":"6aa2f1778ef0e7e7390e9c39","slug":"the-priests-last-rites-have-not-taken-place-even-after-three-days-etah-news-c-163-1-eta1014-156436-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तीन दिन बाद भी नहीं हुई शवों की शिनाख्त, किया अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तीन दिन बाद भी नहीं हुई शवों की शिनाख्त, किया अंतिम संस्कार
Thu, 10 Sep 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर व कासगंज जिले में मिले दो अज्ञात युवकों के शवों की तीन दिन बाद भी शिनाख्त नहीं हो सकी। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद बृहस्पतिवार को संस्कार मानव समिति की ओर से दोनों शवों का अंतिम संस्कार कराया गया।
पहला शव रिजोर कोतवाली क्षेत्र में खेत में मिला था। करीब 32 वर्षीय युवक की पहचान नहीं हो सकी। वहीं दूसरा शव कासगंज कोतवाली क्षेत्र में ततारपुर के पास हजारा नहर में मिला था। उसकी उम्र करीब 35 वर्ष बताई गई। दोनों शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। शिनाख्त के प्रयास के बावजूद पहचान नहीं होने पर नियमानुसार अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की गई।
संस्कार मानव समिति के अध्यक्ष अमित सऱाफ ने बताया कि बृहस्पतिवार को भाद्रपद कृष्ण चतुर्दशी के दिन दोनों शवों का अंतिम संस्कार मोक्ष धाम, माल गोदाम रोड स्थित श्मशान घाट पर हिंदू रीति-रिवाज से कराया गया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि अज्ञात शवों के अंतिम संस्कार में सहयोग समिति की ओर से लगातार किया जा रहा है।