{"_id":"6aa2f13f33f6f6a1e003fdfe","slug":"brazen-lawlessness-in-the-city-at-6-am-youths-barged-into-shops-and-made-off-with-cash-and-goods-narnol-news-c-196-1-nnl1010-145141-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: सुबह 6 बजे शहर में दबंगई, दुकानों में घुसे युवक, नकदी और सामान ले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: सुबह 6 बजे शहर में दबंगई, दुकानों में घुसे युवक, नकदी और सामान ले गए
विज्ञापन
फोटो 09 सीसीटीवी में कैद हाथ में डंडा लिए दुकान में मौजूद युवक। स्रोत: दुकानदार
नांगल चौधरी। वीरवार सुबह करीब 6 बजे नांगल चौधरी शहर में कैंपर गाड़ी सवार तीन-चार युवकों ने कई दुकानों पर जमकर उत्पात मचाया। युवकों पर दुकानदारों से मारपीट करने, सामान उठाने और गल्ले से नकदी निकालने के आरोप हैं। घटना के बाद व्यापारियों में डर और रोष का माहौल है।
एक दुकानदार के अनुसार, तीन युवक नशे की हालत में डंडे लेकर उसकी दुकान में घुसे। उन्होंने दुकान से सामान उठाया और गल्ले से नकदी निकाल ली। विरोध करने पर दुकानदार के साथ मारपीट की गई और उसे धमकाया गया। इसके बाद युवक करीब 100 मीटर दूर दूसरी दुकान पर पहुंचे और वहां भी मारपीट व नकदी छीनने की वारदात की।
बताया जा रहा है कि युवकों ने शहर में करीब चार स्थानों पर ऐसी घटनाएं कीं। शहर में सीसीटीवी कैमरे लगे होने के बावजूद वारदात से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। व्यापारियों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान और सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि दो शिकायतों के आधार पर एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर छापेमारी की जा रही है।