{"_id":"5cf17cf3bdec220758761f59","slug":"155933008113-maharajganj-news103","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित करने में भारतीय गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित करने में भारतीय गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित करने में भारतीय गिरफ्तार
नेपाल की सीबीआई टीम गिरोह के चार अन्य लोगों की कर रही तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा से सटे रूपन्देही जिले के काटा गांव में नेपाल की सीबीआई टीम ने एक युवक के घर छापे की कार्रवाई कर अवैध टेलीफोन एक्सचेंज संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। नेपाल की सीबीआई टीम मौके से नौतनवां के एक युवक को गिरफ्तार कर काल बाईपास के उपकरण और सिम कार्ड बरामद कर गिरोह के अन्य चार लोगों की तलाश कर रही है। आरोप है कि युवक नेपाल दूरसंचार कंपनी के विदेशी कालों को डॉयवर्ट कर लाखों रुपये की ठगी कर रहा था। जिससे नेपाली दूरसंचार कंपनी को दो साल में 12 अरब रुपये का नुकसान हुआ है।
शुक्रवार की सुबह काल बाईपास की सूचना पर काठमांडू से भैरहवा पहुंची नेपाल की सीबीआई टीम ने भैरहवां पुलिस के साथ भारतीय सीमा से सटे काटा गांव के एक मकान में छापे की कार्रवाई कर जांच की। जहां काल बाईपास के आरोप में एक युवक के पास से एक लैपटॉप, 32 पीस एरियल, राउटर एयरटेल कंपनी के 2 पीस डिवाइस, टीपी, यूपीएस, भारतीय 13 सिमकार्ड, केबल सहित विभिन्न उपकरण बरामद हुए। इस पर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम मैनुद्दीन अंसारी (26) निवासी नौतनवां महराजगंज बताया। उसने बताया कि उसके चार अन्य साथी गिरोह से जुड़े हैं। सीबीआई एसपी दीपक रेग्मी ने बताया कि युवक की निशानदेही पर आरोपी समीर, अकरम, शाही और नीरज की तलाश की जा रही है। सीबीआई टीम पूछताछ के लिए युवक को काठमांडू लेकर गई है। उन्होंने बताया कि युवक भारतीय सरहद से सटे गांव में अपना ठिकाना बनाते हैं। जहां भारतीय दूरसंचार का नेटवर्क कार्य करता है। बड़े ही आसानी से डिवाइस के माध्यम से काल को डायवर्ट कर देते हैं। पिछले दो सालों में दूरसंचार विभाग को 12 अरब रुपये का नुकसान हुआ है।