{"_id":"5b5089f14f1c1b37748b5b5f","slug":"131532004849-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटना--मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दुर्घटना--मौत
Updated Thu, 19 Jul 2018 06:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत
फरेंदा-महराजगंज के गोपलापुर चौराहे पर सड़क पार करते समय हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
फरेंदा। महराजगंज मार्ग पर गोपलापुर चौराहे पर बृहस्पतिवार को सड़क पार करते समय तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद वाहन चालक फरार हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ के खिलाफ केस दर्ज किया है।
बृजमनगंज के शिवपुर के गुजरपुरवा निवासी शिब्बन (50) बृहस्पतिवार को दिन में करीब एक बजे फरेंदा क्षेत्र के मधवापुर में अपने बेटी के यहां जा रहे थे। वह फरेंदा से टेंपो पर सवार होकर गोपलापुर चौराहे पर पहुंचे। जहां से टेंपो से उतर कर सड़क पार कर रहे थे। उसी दौरान फरेंदा से महराजगंज की तरफ तेज रफ्तार से जा रहे वाहन ने टक्कर मार दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस पहुंची। पुलिस घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रही थी कि उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी। सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इस संबंध में एसआई कमलेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिब्बन के पुत्र अमरजीत की तहरीर पर लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर मौत के घाट उतार देने की धारा के तहत अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।