फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   A young man was duped of Rs 1 lakh in Bhagwanpur.

Roorkee News: भगवानपुर में युवक से एक लाख रुपये ठगे

Sat, 10 Oct 2026 08:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
A young man was duped of Rs 1 lakh in Bhagwanpur.
थाना क्षेत्र के सिसौना गांव निवासी एक युवक के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। युवक ने पुलिस को तहरीर देकर खाते से एक लाख रुपये निकाले जाने की शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। सिसौना गांव निवासी अरुण धीमान ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर उसके मोबाइल पर एक कॉल आई थी। उसने कॉल रिसीव की। कुछ समय बाद उसके मोबाइल पर खाते से एक लाख रुपये कटने का मैसेज आया। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर युवक के होश उड़ गए। इसके बाद पीड़ित भगवानपुर थाने पहुंचा और पुलिस को अपने साथ हुई साइबर ठगी की जानकारी देते हुए कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed