फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rishikesh News ›   AIIMS security personnel accused of beating up ANS

Rishikesh News: एम्स के सुरक्षा कर्मियों पर एएनएस को पीटने का आरोप

Sat, 10 Oct 2026 07:48 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश
संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश Updated Sat, 10 Oct 2026 07:48 PM IST
विज्ञापन
AIIMS security personnel accused of beating up ANS
-दोनों पक्षों ने दी शिकायत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
विज्ञापन

ऋषिकेश। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) ऋषिकेश में देर रात आईडी कार्ड मांगे जाने पर विवाद हो गया। मामले में एक सहायक नर्सिंग अधीक्षक (एएनएस) ने सुरक्षा कर्मियों पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से शिकायत दिए जाने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के अनुसार, बीते 8 सितंबर की देर रात एम्स के ब्लॉक-बी में तैनात एक सहायक नर्सिंग अधीक्षक ड्यूटी समाप्त कर लौट रहे थे। इसी दौरान आईडी कार्ड के संबंध में उनकी सुरक्षा कर्मियों से कहासुनी हो गई। एएनएस ने आरोप लगाया कि विवाद के दौरान सुरक्षा कर्मियों ने उनके साथ मारपीट की। इस संबंध में उन्होंने चिकित्साधीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था और कर्मचारियों के बीच समन्वय पर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि इससे पहले भी एम्स के कुछ सुरक्षा कर्मियों पर तीमारदारों और अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट करने के आरोप लग चुके हैं। ऐसी घटनाओं से जुड़े वीडियो भी पूर्व में सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए हैं।
विज्ञापन

प्रशासनिक नियंत्रण खो रहा एम्स
एम्स में व्यवस्थाएं पटरी से उतर रही हैं। प्रशासनिक अक्षमता का खामियाजा मरीज और तीमारदारों के साथ ही अब यहां के कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि एम्स परिसर में तैनात कर्मचारी ही सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। कर्मचारियों का कहना है कि ड्यूटी से लौट रहे एएनएस के साथ मारपीट ने एम्स की प्रशासनिक व्यवस्था की पोल खोल दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आई कार्ड के संबंध में विवाद हुआ था। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एमएस कार्यालय में शिकायत दी है। मामले में जांच की जा रही है। डॉ. श्रीलॉय मोहंती, पीआरओ, एम्स।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed