फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Husband arrested in dowry death case, search underway for three others

Roorkee News: दहेज हत्या में पति गिरफ्तार, तीन अन्य की तलाश

Sat, 10 Oct 2026 08:18 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:18 PM IST
विज्ञापन
Husband arrested in dowry death case, search underway for three others
गंगनहर कोतवाली पुलिस ने दहेज हत्या के मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में नामजद तीन अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। विवाहिता के जीजा ने पति समेत चार लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के हरजौली जट गांव निवासी रामकुमार ने तहरीर देकर बताया कि वह अपनी साली रूमा का तीन वर्ष की उम्र से पालन-पोषण करते आ रहे हैं। बालिग होने के बाद रूमा ने हरजौली जट निवासी जितेंद्र से प्रेम विवाह कर लिया था। इसके बाद दोनों रुड़की के सुनहरा गांव में रहने लगे थे।
विज्ञापन


आरोप है कि प्रेम विवाह के बाद जितेंद्र के परिजनों ने रूमा पर दहेज लाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया था। इस दौरान उसके साथ कई बार मारपीट की गई और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था। आरोप है कि 14 जुलाई को रूमा के साथ बेरहमी से मारपीट की गई जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने उसे उपचार के लिए देहरादून के अस्पताल में भर्ती कराया जहां घटना के अगले दिन उसकी मौत हो गई थी। इसके बाद विवाहिता के जीजा की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत चार आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। गंगनहर कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शनिवार को जितेंद्र निवासी सुनहरा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, हरजौली जट निवासी पुष्पेंद्र, अभिषेक और धर्मेंद्र की तलाश जारी है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed