फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Reccing by day, striking by night; thief gang unmasked.

Noida News: दिन में रेकी, रात में वार<bha>;</bha> चोर गिरोह बेनकाब

Sat, 10 Oct 2026 08:15 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
Reccing by day, striking by night; thief gang unmasked.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दनकौर। कोतवाली पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण, 7760 रुपये कैश और अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार रात सूचना मिली थी कि दनकौर रेलवे स्टेशन के पास कुछ संदिग्ध लोग घूम रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान हारून निवासी एटा, रिजवान निवासी बुलंदशहर और निजाम निवासी कौशांबी के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने दनकौर क्षेत्र के शाहपुर खुर्द समेत आसपास के गांवों में पिछले कुछ महीनों के दौरान चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात स्वीकार की। आरोपी दिन में घरों की रेकी करते थे और रात में चोरी करते थे। वह शुक्रवार को चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे। कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed