फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Wife and lover accused of assault and making off with cash and jewelry.

Noida News: पत्नी और प्रेमी पर मारपीट कर नकदी-गहने ले जाने का आरोप

Sat, 10 Oct 2026 08:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Wife and lover accused of assault and making off with cash and jewelry.
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र में पत्नी और प्रेमी पर मारपीट का आरोप लगा है। पीड़ित ने पत्नी और उसके परिजनों पर 10 लाख रुपये मांगने, गहने व नकदी ले जाने और रकम नहीं देने पर झूठे मुकदमों में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाया है। शिकायत के आधार पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने चार नामजद और एक अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस को दी गई शिकायत के मुताबिक, 27 दिसंबर को महिला दो साल के बेटे को घर पर छोड़कर कथित प्रेमी के साथ चली गई थी। आरोप है कि वह अपने साथ 10 तोले के सोने के आभूषण, दो लाख रुपये और आईफोन भी ले गई। इसके बाद 10 लाख रुपये की मांग की गई। दबाव में एक लाख रुपये ऑनलाइन और दो लाख रुपये नकद दिए गए। आठ मार्च को वह बहन और अन्य लोगों के साथ फ्लैट पर पहुंची और सोने की चार चूड़ियां, मंगलसूत्र, चार अंगूठियां, दस्तावेज आदि ले गई। आरोप है कि उसी रात प्रेमी और तीन अन्य लोगों ने शिकायतकर्ता के साथ मारपीट की और गला दबाकर जान लेने की कोशिश करने। वहीं, कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि प्रकरण संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed