{"_id":"5b4f8d424f1c1b1e308b58ca","slug":"111531940162-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
फोटो:-
आक्रोशित लोगों ने निचलौल रोड को जाम किया
अमर उजाला ब्यूरो
महराजगंज। कोतवाली क्षेत्र के धेनवा-धनेई गांव में बुधवार की देर शाम दो पक्षों के बीच रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। तीन लोग घायल हो गए। इसके बाद गुस्साए लोगों ने निचलौल रोड का जाम कर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। इसके बाद जाम समाप्त हुआ।
धनेवा धनेई गांव के रहने वाले परमानंद, उनकी पत्नी परमावती और बेटी मनीषा घर पर थीं। उनका पड़ोसी से रास्ते का विवाद चल रहा है। बुधवार की देर शाम रास्ते को लेकर दूसरा पक्ष वाद-विवाद करने लगा। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक शुरू हो गई। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। इस घटना में परमानंद, उनकी पत्नी परमावती और बेटी मनीषा घायल हो गईं। कोतवाल रामदवन मौर्य ने बताया कि मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भेजा दिया है। लोगों को समझाकर शांत करा दिया गया।