फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Crackdown on smuggling: Receipt will have to be shown when carrying fertilizer

तस्करी पर शिकंजा : खाद ले जाने पर दिखानी होगी रसीदू

Mon, 23 Dec 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 23 Dec 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on smuggling: Receipt will have to be shown when carrying fertilizer
खाद के लिए लगी किसानों की भीड़।
महराजगंज। सीमावर्ती क्षेत्र में यूरिया की तस्करी को देखते हुए जिम्मेदारों ने सख्त कदम उठाया है। खाद ले जाने के दौरान टीम को खरीद रसीद नहीं मिली तो केस दर्ज करा दिया जाएगा। जांच के लिए एडीओ एजी, लेखपाल और पुलिस को जिम्मेदारी दी गई है। इनके पर्यवेक्षण के लिए एसडीएम व सीओ तैनात रहेंगे। किसानों तक खाद पहुंचे, इसके लिए व्यवस्था को पारदर्शी बनाया जा रहा है। इन दिनों यूरिया के लिए किसानों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

उर्वरक तस्करी रोकने के लिए विभाग ने मास्टर प्लान तैयार कर जिम्मेदारी तय कर दी है जिससे खाद की तस्करी न हो सके। साथ ही किसानों को इसके लिए परेशान न होना पड़े। जिले के भीतर कहीं भी कोई खाद लेकर आता जाता है तो उसे जांच टीम को उर्वरक की खरीद रसीद दिखानी होगी।
विज्ञापन

रसीद नहीं दिखा सका तो उसके खिलाफ सक्रिय की गई टीम निकटतम थाने में केस दर्ज करा सकती है।दुकानों पर खाद बिक्री रसीद किसानों को देने का सख्त आदेश दिया गया है। साथ ही समितियों को भी यह निर्देश दिया गया है कि किसान को उसके रकबे के आधार पर ही यूरिया दी जाए और जितनी खाद दी जाए उसकी पर्ची दस्तखत मोहर लगाकर समिति सचिव उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जनपद के 86 साधन सहकारी समितियों पर भरपूर उर्वरक की उपलब्धता है, लेकिन किसानों को खाद के लिए दौड़ना पड़ रहा है। अधिकतर किसान सहकारी समितियों से निराश भी लौट रहे हैं। भरपूर खाद उपलब्धता के बाद भी खाद के लिए किसानों को परेशान देख विभाग सोचने पर मजबूर है कि खाद किसानों को नहीं मिल रही तो कहां जा रही है। इस बीच विभाग ने तस्करी पर कारगर रोकथाम का मास्टर प्लान बनाकर प्रभावी कर दिया है। विभिन्न विभागों से सहयोग लेते हुए कृषि विभाग की तरफ से जांच में न सिर्फ कर्मचारियों को लगा दिया है बल्कि उन्हें केस दर्ज कराने का अधिकार देकर कर्मचारियों के हाथ मजबूत कर दिए गए हैं। जांच में लगे सभी कर्मचारी खाद लेकर आने जाने वालों से रसीद मांग सकते हैं। साथ ही कलक्ट्रेट में बनाए गए कंट्रोल रूम को भी सक्रिय कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed