{"_id":"5c8174f6bdec2214130e52de","slug":"commotion-on-land-acquisition-for-check-posts","type":"story","status":"publish","title_hn":"चेक पोस्ट के लिए भूमि अधिग्रहण पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चेक पोस्ट के लिए भूमि अधिग्रहण पर हंगामा
Fri, 08 Mar 2019 01:15 AM IST
राकेश पांडेय
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो)
Published by: राकेश पांडेय
Updated Fri, 08 Mar 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
चेक पोस्ट के लिए भूमि अधिग्रहण पर हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली (महराजगंज)। भारत-नेपाल सीमा के करीब चेक पोस्ट खोलने के बाबत भूमि अधिग्रहण के संबंध में जानकारी लेने के लिए गुरुवार को दोपहर में अधिकारियों की टीम सोनौली पहुंची। टीम में शामिल मनोज कुमार ने कस्बे के एक होटल में अधिग्रहण से प्रभावित किसानों से बात की, लेकिन मुआवजे के मसले पर बात नहीं बन पाई। बैठक में शामिल किसान नाराज हो गए और हंगामा करने के साथ ही बाहर निकल आए। किसानों ने अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी भी की। किसानों की नाराजगी देख अधिकारी भी लौट गए।
नगर पंचायत के अध्यक्ष के पति सुधीर त्रिपाठी ने कहा कि किसानों के हितों के साथ समझौता नहीं किया जाएगा। किसानों को 3 करोड़ 50 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से मुआवजा दिए जाने पर ही चेक पोस्ट के लिए जमीन दी जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर कम दर पर जमीन लेने की कोशिश की गई तो किसानों के साथ आंदोलन किया जाएगा। भूमि अध्याप्ति अधिकारी मनोज कुमार ने कहा कि किसानों की मांग से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। साथ ही उच्चाधिकारियों को भी वस्तुस्थिति से अवगत कराया जाएगा। इस दौरान पप्पू सिंह, मेहर अली, टेक बहादुर, मोहम्मद रजा, हसन रजा, जिद्दी रहमत, संदीप सिंह, खुशबू निशा, इंसाफ अली, रामचंद्र सिंह, रामप्रीत, अनूप कुमार, विनोद जायसवाल, अमित कुमार आदि मौजूद रहे।