फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Committee constituted for Mother's Vandana Scheme

मातृत्व वंदना योजना के लिए कमेटी गठित

Thu, 18 Jan 2018 12:50 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Thu, 18 Jan 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
Committee constituted for Mother's Vandana Scheme
मातृत्व वंदना योजना के लिए कमेटी गठित - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सदर सीएचसी सभागार में आयोजित बैठक में बुधवार को प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के संचालन के लिए कमेटी का गठन किया गया। इसमें सदर एसडीएम ज्ञानेश्वर प्रसाद को कमेटी का अध्यक्ष व सीएचसी के अधीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव को उपाध्यक्ष बनाया गया। 
विज्ञापन


 इनके अलावा स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर सूर्य प्रताप सिंह, ब्लॉक कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर लवली वर्मा, फिरोज को कमेटी का सदस्य बनाया गया है। इनके अलावा कमेटी में चार एएनएम और दो आशा संगीनी को भी शामिल किया गया है। एसडीएम सदर ने कमेटी के सदस्यों से कहा कि प्रधानमंत्री वंदना योजना के तहत आने वाले लाभार्थियों को समय से इसका लाभ दिया जाए। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी आशा और एएनएम अपने कार्य क्षेत्र के लाभार्थियों के आवेदन पत्र को सीएचसी अधीक्षक के पास समय से जमा करा दें ताकि लाभार्थियों को समय से योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने बताया कि लाभार्थी जहां अपना पंजीकरण कराएंगे, संबंधित सीएचसी की एएनएम ही सत्यापन करेंगी। इस दौरान स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी श्रीभागवत सिंह ने योजना के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर पुनीता, सुशीला, पुष्पा, मनोरमा, विंध्यवासिनी, कमलावती आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed