फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Coaching institute marked without recognition in the district

जिले में बिना मान्यता के कोचिंग संस्थान चिह्नित

Thu, 24 Dec 2020 12:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 12:11 AM IST
विज्ञापन
Coaching institute marked without recognition in the district
जिले में बिना मान्यता के कोचिंग संस्थान चिह्नित
विज्ञापन

महराजगंज। माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से चिह्नित जिले के 90 कोचिंग संस्थानों में से 53 की मान्यता नवंबर में ही समाप्त हो गई है। बिना नवीनीकरण कराए अनाधिकृत रूप से संस्थान को चलाया जा रहा है। विभाग ने निर्देशित किया है कि बिना मान्यता कोचिंग सेंटर का संचालन न करें। जांच में ऐसा पाए जाने पर संबंधित संस्थान व उनके संचालकों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से जिले के नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित कोचिंग संस्थानों में से वर्तमान में 53 ऐसे को चिह्नित किया है, जिनकी वैधता अवधि 30 नवंबर 2020 को समाप्त हो गई है। ऐसे में दो दर्जन से अधिक ही कोचिंग संस्थान अब तक वैध रूप से संचालित हो रहे हैं। ये वैधता तो उनकी है, जा विभाग में पंजीकृत हैं। इसके अतिरिक्त बड़ी संख्या में ऐसे कोचिंग संस्थान हैं, जो बिना पंजीकरण के संचालित हैं।
विज्ञापन

इससे विभाग को राजस्व का चूना भी लग रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि जिले में कोचिंग चलाने वाले संचालक विभाग में बिना पंजीकरण अथवा नवीनीकरण कराए कोचिंग का संचालन न करें। जांच में यदि कहीं से भी कमी मिली तो संस्थान व संचालकों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed