{"_id":"68e01d1dfe56c0fd090842f4","slug":"clouds-prevailed-throughout-the-day-with-a-minimum-temperature-of-26-maharajganj-news-c-206-1-go11002-161056-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पूरे दिन छाए रहे बादल, 26 रहा न्यूनतम तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पूरे दिन छाए रहे बादल, 26 रहा न्यूनतम तापमान
विज्ञापन
बुधवार देर शाम खराब हुआ मौसम, शुक्रवार भी बूंदाबांदी
अवदाब की स्थिति के कारण बने हुए हैं बारिश के आसार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
महराजगंज। पश्चिमी यूपी से लौट रहे मानसून की राह बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब की परिस्थितियों ने रोक दी हैं। बुधवार देर शाम खराब हुए मौसम के कारण बूंदाबांदी का दौर बृहस्पतिवार के बाद शुक्रवार को भी बना रहा। अधिकतम तापमान 30 तो न्यूनतम 26 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
तराई का मौसम एकबार फिर बदल गया है। शुक्रवार को पूरे दिन बादल आसमान में डटे रहे जिसके कारण सूर्य देव ने दर्शन नहीं दिए। पूरे दिन छिटपुट बूंदाबांदी होती रही और दृश्यता का ग्राफ कम होने के कारण सड़क पर वाहन लाइट जलाकर चलने पर मजबूर हुए। आने वाले दिनों में मौसम विभाग की तरफ से जनपद में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।
-- -- -- -- -
लौट रहे मानसून को बंगाल की खाड़ी में बने अवदाब ने परिवर्तित किया है जिसके कारण पूर्वी यूपी के विभिन्न जनपदों में बारिश की संभावना अगले दो से तीन दिन तक बनी हुई है। तराई के महराजगंज में भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।