फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Children will now study through LED TVs at Anganwadi centres.

Maharajganj News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर अब एलईडी टीवी से बच्चे करेंगे पढ़ाईे

Mon, 20 Oct 2025 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 01:55 AM IST
विज्ञापन
Children will now study through LED TVs at Anganwadi centres.
महराजगंज। अब आंगनबाड़ी केंद्रों पर छोटे बच्चे किताबों के बजाय एलईडी स्क्रीन के माध्यम से खेल-खेल में पढ़ना सीखेंगे। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की इस नई पहल से जिले के नन्हें बच्चों को प्री-प्राइमरी स्तर पर आधुनिक तकनीक से शिक्षा देने की शुरुआत होने जा रही है।
विज्ञापन

शासन की ओर से जिले के 398 आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए एलईडी टीवी भेजी जा रही हैं, जिन पर डिजिटल तरीके से शिक्षण सामग्री प्रदर्शित की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के तहत जिले में कुल 3,164 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं। इसमें तीन से छह वर्ष तक की आयु वर्ग के हजारों बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए केंद्रों पर अब शिक्षण का तरीका बदला जा रहा है।
विज्ञापन

शासन की व्यवस्था के तहत केंद्रों को प्री-प्राइमरी शिक्षा केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है, ताकि बच्चों को प्राथमिक विद्यालय जाने से पहले ही खेल-खेल में अक्षर, अंक और रंगों की पहचान जैसी बुनियादी शिक्षा मिल सके। इस पहल के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों को चरणबद्ध तरीके से आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। फिलहाल पहले चरण में उन्हीं केंद्रों को चुना गया है जो अपने स्वामित्व वाले भवनों में संचालित हैं और जहां बिजली, पानी की व्यवस्था तथा पोषण वाटिका मौजूद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे सक्षम केंद्रों की सूची बनाकर कुल 398 केंद्रों का चयन किया गया है। इसके सापेक्ष 279 केंद्रों पर एलईडी टीवी की आपूर्ति हो चुकी है। कार्यदायी संस्था की ओर से इन टीवी को लगाने का कार्य तेजी से किया जा रहा है।लेकिन अभी भी 119 केंद्र ऐसे हैं, जहां कार्यदायी संस्था द्वारा सर्वे का काम शुरू नहीं किया गया है। इस वजह से इन केंद्रों पर पंजीकृत बच्चों को फिलहाल एलईडी सुविधा का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विभाग के अनुसार, संबंधित कार्यदायी संस्था को इस संबंध में पत्र भेजकर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने का निर्देश दिया गया है। विभाग का लक्ष्य है कि सभी चयनित केंद्रों पर एलईडी स्क्रीन की स्थापना जल्द से जल्द पूरी की जाए, ताकि बच्चों को बिना देरी के नई शिक्षण व्यवस्था का लाभ मिल सके।

विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एलईडी आधारित शिक्षण प्रणाली से बच्चों में सीखने की रुचि और भागीदारी दोनों बढ़ेंगी। ऑडियो-वीडियो के माध्यम से प्रस्तुत की जाने वाली सामग्री से बच्चे आसानी से अक्षरों, संख्याओं, रंगों और आकारों को पहचानना सीखेंगे। इससे न केवल बच्चों का बौद्धिक विकास होगा बल्कि उनकी भाषा और अभिव्यक्ति क्षमता भी सशक्त होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed