फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Chhath festival: Crowds throng the markets

छठ पर्व : बाजारों में उमड़ी भीड़

Fri, 24 Oct 2025 12:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Oct 2025 12:55 AM IST
विज्ञापन
Chhath festival: Crowds throng the markets
छठ को लेकर सजी दुकानें।
महराजगंज। शनिवार से नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय सूर्योपासना का पर्व छठ प्रारंभ रहा है। पुत्र की लंबी उम्र व परिवार की सुख शांति के लिए महिलाएं विधि-विधान से व्रत की तैयारी में जुटी हैं। छठ के पूजन सामग्रियों से बृहस्पतिवार मुख्यालय का बाजार पटा मिला।
विज्ञापन

सामग्रियों की खरीद करती महिलाएं दिखीं। दउरी और सूपली की बिक्री खूब हुई जिसके लिए महिलाएं मोल-भाव करती मिलीं। 50 रुपये पीस पूजा का कच्चा नारियल तो आंवल पांच रुपये में दो पीस बिका। व्रत को देखते हुए केला, अनार व सेब के साथ साथ नींबू के रेट भी बढ़े मिले।
विज्ञापन

छठ पर्व के मद्देनजर पूजन में प्रयुक्त सामग्रियों की बाजार में अधिकता दिखी लेकिन कई वस्तुओं का रेट गत वर्ष से अधिक रहा। सदर कोतवाली के सामने मिट्टी के बर्तन विक्रेता जयप्रकाश ने बताया कि छोटी कोसी 300 व बड़ी कोसी 400 रुपये में बिक रहा। छोटा दीप दो रुपये पीस, कोसा (बड़ा दीप) पांच रुपये। दउरी की बिक्री कर रहे संतोष ने बताया कि बाजार में दउरा 350 रुपये और सूपली 70 रुपये पीस बिक रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य पूजन सामग्री बिक्री करने वाले एसके रौनियार ने बताया कि पूजा में प्रयुक्त सामग्री इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में अधिक है। गंजी (शकरकंद) 60 रुपये किलो, कच्ची मूंगफली 160 रुपये किलो।

सुथनी 120 रुपये किलो, अनन्नास 40 रुपये पीस, खड़ा कच्चा नारियल 50 रुपये पीस, बड़ा नींबू 30 रुपये पीस, 5 रुपये में दो पीस आंवला, अर्घ्य के लिए पत्ता 15 रुपये में 10 पीस, करवन 15 रुपये जोड़ी, सेब 100 तो अनार 120 रुपये किलो।
पपीता 60 रुपये पीस 50 रुपये दर्जन केला बिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed