फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Bullies entered the house and vandalized it, dragged the woman

Maharajganj News: दबंगों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, महिला को घसीटा

Fri, 03 Jan 2025 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 03 Jan 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Bullies entered the house and vandalized it, dragged the woman
कोल्हुई। कस्बे के एक घर पर कब्जे को लेकर दबंगों ने खूब तांडव मचाया। घर में तोड़फोड़ कर महिला को घसीटा। यह देख आसपास के लोग भी सहम गए। महिला को घसीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दो सप्ताह पहले भी कब्जा करने की कोशिश के दौरान उत्पात किया गया था। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कस्बे के बहदुरी रोड पर स्थित वीरेंद्र शर्मा का मकान है। बृहस्पतिवार की दोपहर में कस्बे का एक व्यक्ति करीब 12 लोगों के साथ पीड़िता के घर पहुंच गया। आरोप है कि वह घर को जबरन खाली कराने लगा। जब मकान में रह रहे लोगों ने विरोध जताया तो आरोपी जबरन सामान घर से निकालकर बाहर फेंकने लगे। सामानों में आग लगा दिया। एक युवक घर में मौजूद महिला को घसीटते हुए भी दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन

इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये सब देख मौके पर अगल-बगल के लोगों की भीड़ जुट गई। दबंगों की ज्यादती देख लोग आक्रोशित हो गए। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। विवाद की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची तो कई उपद्रवी भाग खड़े हुए। चार लोगों को पुलिस पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कोल्हुई अरविंद सिंह के अनुसार, विवाद में शामिल तीन नामजद और एक दर्जन से अधिक अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed