फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Boys' football team and women's athletics team selected during trials.

Maharajganj News: ट्रायल में फुटबॉल बालक व एथलेटिक्स महिला टीम का किया गया चयन

Sat, 05 Sep 2026 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Boys' football team and women's athletics team selected during trials.
स्टेडियम के तीन ट्रायल में एक खराब मौसम के चलते निरस्त
विज्ञापन

महराजगंज। छत्रपति शाहू जी महाराज स्टेडियम में शुक्रवार तीन प्रतियोगिताओं के लिए जनपद स्तरीय टीम का चयन ट्रायल आयोजित किया गया। इस दौरान बालक फुटबॉल व महिला एथलेटिक्स टीम का चयन किया गया। इसके अलावा महिला बैडमिंटन का ट्रायल खराब मौसम के कारण निरस्त करना पड़ा।

स्टेडियम कोच आसिफ एकबाल व अमित कन्नौजिया की देखरेख में फुटबॉल का ट्रायल आयोजित किया गया। आसिफ ने बताया कि बालक फुटबॉल में अविनाश चौबे, अमित कुमार, अमन यादव, दीप यादव, आदित्य यादव, अंकित यादव, दिव्यांश, मयंक, साजिद व शिवम का चयन किया गया है। राज्य स्तरीय आयोजन सात सितंबर से आगरा में होगा। इसी प्रकार महिला एथलेटिक्स में खुशी, सृजना, महिमा, सरिता, करीना, साक्षी, अनामिका, रिंका, करिश्मा, अनुष्का का चयन किया गया है। महिला एथलेटिक्स राज्य स्तरीय स्पर्धा 8 सितंबर से प्रयागराज में होगी।
विज्ञापन

वर्जन

स्टेडियम में तीन ट्रायल शुक्रवार को होना था। खराब मौसम के कारण बैडमिंटन का ट्रायल निरस्त हो गया जबकि बालक फुटबॉल व महिला एथलेटिक्स का ट्रायल हो गया।
- सरिता रानी, जिला क्रीड़ा अधिकारी, महराजगंज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed