{"_id":"5e8f541c8ebc3e6fa571de7c","slug":"border-per-pahuche-8-nepali-maharajganj-news-gkp3475024121","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजीपुर से पैदल चलकर सोनौली बार्डर पर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजीपुर से पैदल चलकर सोनौली बार्डर पर पहुंचे
विज्ञापन
बनारस व गाजीपुर से पैदल चलकर सोनौली बार्डर पर पहुंचे 8 नेपाली
सोनौली (महराजगंज)। मजदूरों का पलायन अब भी जारी है। भारत-नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर पर बनारस, गाजीपुर से पैदल ही नेपाल अपने घर जाने के लिए पहुंचे आठ नेपाली नागरिकों को नेपाल प्रशासन ने प्रवेश देने से इनकार कर दिया। इस पर भारतीय प्रशासन ने सभी को डॉक्टरों की देखरेख में नौतनवां के क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया। अब सभी लॉकडाउन तक नौतनवां क्वारंटीन सेंटर में ही रहेंगे।
बृृहस्पतिवार की सुबह बनारस और गाजीपुर से आठ नेपाली नागरिकों का एक दल पैदल ही सोनौली पहुंच गया और नेपाल जाने के लिए सरहद तक गया, जिन्हें नेपाली प्रशासन ने नेपाल में लॉकडाउन का हवाला देकर प्रवेश की अनुमति नहीं दी। काफी देर तक सीमा पर रुकने के बाद सोनौली पुलिस ने सभी को डॉक्टरों की देखरेख में नेपाली नागरिकों के लिए नौतनवां में बने विशेष क्वारंटीन सेंटर में भेज दिया। क्षेत्राधिकारी नौतनवां राजू कुमार साव ने बताया कि बनारस और गाजीपुर से पैदल चलकर आठ नेपाली नागरिक सोनौली पहुंचे।