फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Ba's daughters will remain safe, monitored by the Director General's office.

Maharajganj News: महफूज रहेंगी बा की बेटियां,महानिदेशक कार्यालय से निगरानी

Mon, 13 Oct 2025 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 13 Oct 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Ba's daughters will remain safe, monitored by the Director General's office.
महराजगंज। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के उच्चीकरण के साथ सुरक्षा के लिए निगरानी का दायरा बढ़ाया जाएगा। अब कस्तूरबा स्कूल की हर गतिविधि पर राज्य महानिदेशक कार्यालय से सीधी नजर रखी जाएगी। इसके लिए सभी कस्तूरबा स्कूलों में किचन से लेकर खेल मैदान तक कुल 28 एआई इनबिल्ट सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

महानिदेशक कार्यालय पर मानिटरिंग विंग विकसित होने के बाद जनपद के सभी स्कूलों को सीसीटीवी के जरिये इससे अटैच्ड करने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिले में 13 कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय स्कूल संचालित हैं जिसमें 1300 बालिकाएं नामांकित हैं। एकेडमिक ब्लॉक के रूप में इन्हें उच्चीकृत करते हुए इंटर तक किया गया है, जिसमें दो कस्तूरबा स्कूलों में इंटर तक कक्षाएं भी संचालित हो रही हैं।
विज्ञापन

अब कस्तूरबा की बेटियों की सुरक्षा के लिए भी इंतजाम कड़े किए गए हैं। राज्य शिक्षा महानिदेशक कार्यालय से स्कूलों की ऑनलाइन निगरानी होगी। इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी विकसित किया गया है। कस्तूरबा में अब तक पांच सीसीटीवी कैमरे हुआ करते थे, लेकिन अब 28 सीसीटीवी एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) क्षमता के सीसीटीवी लगवाने व महानिदेशक कार्यालय से अटैच्ड करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीसीटीवी से निगरानी का दायरा बढ़ाने के साथ-साथ निरीक्षणों की संख्या भी बढ़ाई गई है। खंड शिक्षा अधिकारी जहां अब हर सप्ताह कस्तूरबा का निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे वहीं बेसिक शिक्षा अधिकारी को महीने में एक निरीक्षण जरूर करना है। पहले तय संख्या के निरीक्षण जैसा कोई प्रावधान प्रभावी नहीं था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed