फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Attempt to attack husband with a serving fork during a domestic dispute

Maharajganj News: घरेलू विवाद में कांटेदार चम्मच से पति पर हमले की कोशिश

Fri, 24 Jul 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Attempt to attack husband with a serving fork during a domestic dispute
घरेलू विवाद के दौरान पत्नी ने अचानक किया हमला
विज्ञापन

परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की सुबह पति-पत्नी के बीच हुआ घरेलू विवाद अचानक हिंसक हो गया। गुस्से में पत्नी ने कुर्सी पर बैठकर चाय पी रहे पति पर कांटेदार चम्मच से हमला करने की कोशिश की। पति ने सतर्कता दिखाते हुए खुद को बचा लिया। इसके बाद महिला ने खुद पर भी हमला कर आत्महत्या की कोशिश की। पति ने किसी तरह उसे रोककर तत्काल डायल 112 पुलिस को सूचना दी।
जानकारी के अनुसार, सुबह किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि पत्नी ने पास में रखा कांटेदार चम्मच उठाकर पति पर हमला करने की कोशिश की। अचानक हुए इस घटनाक्रम से पति घबरा गया लेकिन उसने खुद को बचा लिया। इसके बाद महिला ने उसी चम्मच से खुद को नुकसान पहुंचाने का कोशिश की।
विज्ञापन

पति ने साहस दिखाते हुए पत्नी को पकड़ लिया और काफी देर तक समझाने का प्रयास करता रहा। मामला बिगड़ता देख उसने डायल 112 पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों से घटना की जानकारी ली। प्रभारी एसओ अक्षय सिंह ने बताया कि उनके संज्ञान में ऐसा कोई मामला नहीं आया है। यदि तहरीर मिलती है तो जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed