फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Atal, five times in 29 minutes

29 मिनट में पांच बार अटल का जिक्र

Sat, 18 May 2019 12:10 AM IST
राकेश पांडेय महराजगंज
महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 18 May 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Atal, five times in 29 minutes
29 मिनट में पांच बार अटल का जिक्र - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
महराजगंज। निचलौल में अपनी चुनावी सभा को संबोधित करने आए केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदी के कार्यों को गिनाने के साथ-साथ पूर्व पीएम दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी के कार्य भी गिनाए। अपने 29 मिनट के संबोधन में गृहमंत्री ने पूर्व पीएम का पांच बार नाम लिया और उनके द्वारा कराए गए कार्य बताए। वे यही नहीं थमे, कांग्रेस के कार्यों और भाजपा के कार्यों की तुलना करते हुए भाजपा को तीव्र विकास का करने                   वाला बताया। 

उन्होंने कहा कि गांव में पहली बार किसी सरकारी योजना का लाभ लोगों को तत्काल मिला हो, दो माह के अंदर किसान सम्मान निधि का पैसा देश के अंतिम छोर पर बसे गांव के किसानों के खाते में भी पहुंच गया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी ने देश में चौड़ी सड़कों का निर्माण शुरू किया था लेकिन मोदी सरकार ने उसे तेजी से आगे बढ़ाया है। राजनाथ द्वारा अपने संबोधन में पांच नाम आने से पुराने कार्यकर्ताओं के  चेहरे  खिल उठे। कार्यकर्ता  बीच-बीच  में नारे भी लगा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed