फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Approval for construction of eight roads in the assembly constituency

Maharajganj News: विधान सभा क्षेत्र में आठ सड़कों के निर्माण की मिली स्वीकृति

Wed, 15 Jan 2025 01:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 15 Jan 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Approval for construction of eight roads in the assembly constituency
महराजगंज। सदर विधानसभा क्षेत्र के कई सड़कों के निर्माण की स्वीकृति मिली है। क्षेत्र में 18 सड़कों की स्वीकृति वर्ष 2024-25 में राज्य सड़क निधि 5054 योजना अंतर्गत मिली है। आने वाले दिनों में क्षेत्र की बदहाल सड़कें ठीक हो जाएंगी। सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने बताया कि बरगदवा राज पंचायत भवन से वन टोला संपर्क मार्ग तक, दबौली फाटक से बलुआ तक संपर्क मार्ग, वार्ड नंबर 10 महुआवा में बिहारी के घर से सेमरहना सिवान तक, रमोहाली से राजी टोला तक, कटहरा से सौलहिया संपर्क मार्ग तक, घुघली शिकारपुर मार्ग के बेलवा टीकर नहर से हरपुर महंत होते हुए पिपरा माइनर तक, पड़री खुर्द से पड़रिया टोला तक, मझौवा से छोटी गंडक नदी पुल तक, बसंतपुर में सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव के घर से नगर पुलिया होते हुए रेहाव तक, केवलपुर खुर्द से जिनवापुर तक, कटहरा में अफजल नगर टोला तक, कटहरा में बैजनाथपुर टोला तक, सरडीहा में एनएच 730 से आमतहा तक, बौलिया राजा छोटा टोला से सोनरा संपर्क मार्ग तक, बेलभरिया के विजय नगर टोला से बागापार पिच तक, पतरेंगवा से सोनवाल तक, शीतलापुर से सिंदुरिया झंझनपुर मार्ग तक, एनएच 730 से महुवा से डिहुलिया टोला तक मार्ग का निर्माण होगा। विधायक ने कहा कि बहु प्रतीक्षित मार्गों के बन जाने से कई गांवों और टोला तक के लोगों को आने जाने में सुविधा होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed