फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Appearance of Nautanwa-Sonauli town will change from one billion rupees

Maharajganj: एक अरब रुपये से बदलेगी नौतनवां-सोनौली कस्बे की सूरत, एसडीएम ने क्षेत्र का किया दौरा

Thu, 25 Aug 2022 10:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 25 Aug 2022 10:55 AM IST
सार

एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा द्वारा 40 से 50 एकड़ भूमि को चिन्हित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बुधवार सुबह नौतनवां एवं सोनौली क्षेत्र के कई स्थानों का दौरा कर भूमि का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि बॉर्डर डेवलपमेंट एरिया के तहत 105 करोड़ रुपए धन स्वीकृत हुआ है।

 

विज्ञापन
Appearance of Nautanwa-Sonauli town will change from one billion rupees
भूमि की तलाश में नौतनवां क्षेत्र का दौरा करते एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा एवं मौजूद टीम।संवाद - फोटो : MAHARAJGANJ

विस्तार

केंद्र और प्रदेश सरकार की पहल पर नौतनवां और सोनौली के अच्छे दिन आने वाले हैं। बॉर्डर डेवलपमेंट एरिया के तहत लगभग एक अरब रुपये से इन दोनों ही कस्बों में सरकारी भवनों का निर्माण कराया जाएगा। व्यापार, ट्रांसपोर्टेशन, शिक्षा एवं चिकित्सा को भी बढ़ावा देने के लिए कई बड़ी परियोजनाओं को धरातल पर उतारा जाएगा।
विज्ञापन


एसडीएम दिनेश कुमार मिश्रा द्वारा 40 से 50 एकड़ भूमि को चिन्हित करने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बुधवार सुबह नौतनवां एवं सोनौली क्षेत्र के कई स्थानों का दौरा कर भूमि का निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि बॉर्डर डेवलपमेंट एरिया के तहत 105 करोड़ रुपए धन स्वीकृत हुआ है।
विज्ञापन


कस्बा नौतनवां में गेस्ट हाउस, सोनौली क्षेत्र के त्रिलोकपुर में ट्रांसपोर्टेशन व पार्क, आईसीपी लैंड से सटे ग्राम सुकरौली में इंडो नेपाल सीमा का हाईटेक मुख्य द्वार सहित अलग-अलग स्थानों पर शिक्षण संस्थान, अस्पताल, सरकारी ढाबा व रेस्टोरेंट, मार्केट, मॉल आदि का निर्माण कार्य प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए भूमि तलाशी जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकारी भूमि के साथ ही कुछ काश्तकारों की भी भूमि सर्किल रेट के हिसाब से क्रय की जाएगी। इस दौरान अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज, लेखपाल विक्की साहनी आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed