{"_id":"67b240cb4c5d9620080b0a76","slug":"anandnagar-ghughli-railway-line-gazette-soon-for-land-acquisition-in-11-villages-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-142806-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"आनंदनगर-घुघली रेलमार्ग :11 गांवों में भूमि अधिग्रहण के लिए गजट जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंदनगर-घुघली रेलमार्ग :11 गांवों में भूमि अधिग्रहण के लिए गजट जल्द
Mon, 17 Feb 2025 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 17 Feb 2025 01:17 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। आनंदनगर-महराजगंज-घुघली रेल मार्ग के निर्माण के लिए 11 गांवों में अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी। इस संबंध में गजट का प्रकाशन शीघ्र कराया जाएगा।
परियोजना के अंतर्गत 52.70 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन बिछाई जानी है। इसके लिए जिले में 29 गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है।
जानकारी के अनुसार जिले में नई रेलवे लाइन परियोजना के तहत सदर तहसील क्षेत्र में पहले चरण में 29 गांवों की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। प्रभावित किसानों को मुआवजा वितरित किया जा रहा है। हालांकि परियोजना की आवश्यकताओं को देखते हुए 11 गांवों में और अधिक भूमि अधिग्रहण किया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और गजट प्रकाशन के बाद काम में तेजी लाई जाएगी।
विज्ञापन
रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और जिला प्रशासन की संयुक्त बैठक में इस संबंध में चर्चा की गई है। प्रशासन ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। भूमि अधिग्रहण के लिए चिह्नित 11 गांवों में कुल 13.14 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी।