फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Allegations of fraud in Sheetalapur; CDO orders an inquiry.

Maharajganj News: शीतलापुर में फर्जीवाड़े का आरोप, सीडीओ ने दिए जांच के आदेश

Fri, 24 Jul 2026 02:15 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
Allegations of fraud in Sheetalapur; CDO orders an inquiry.
अगस्त 2023 से जून 2026 तक परफॉर्मेंस ग्रांट से कराए गए थे काम
विज्ञापन

संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को जारी किया गया नोटिस
सिसवा बाजार। क्षेत्र की ग्राम पंचायत शीतलापुर में विकास कार्यों के भुगतान में अनियमितता का मामला सामने आया है। लोक निर्माण विभाग (इंडो-नेपाल बॉर्डर) निर्माण खंड-एक के सहायक अभियंता ने मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत कर आरोप लगाया है कि उनकी जानकारी और सत्यापन के बिना माप पुस्तिका (एमबी) पर कथित फर्जी हस्ताक्षर कर कई विकास कार्यों का भुगतान करा लिया गया है। मामले में संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
शिकायत के अनुसार, अगस्त 2023 से जून 2026 तक परफॉर्मेंस ग्रांट से कराए गए विभिन्न कार्यों की माप पुस्तिका के सत्यापन की जिम्मेदारी सहायक अभियंता के पास थी। 16 मई 2026 को अभिलेखीय और स्थलीय जांच के दौरान पता चला कि उनकी अनुमति के बिना एमबी पर हस्ताक्षर दर्शाकर भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर दी गई।
विज्ञापन

आरोप है कि सचिवालय भवन के कायाकल्प से जुड़े कार्य, पूर्व स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में अलमारी, कुर्सी, बेंच, एसीपी, सोलर पैनल, बाउंड्रीवाल और गेट निर्माण के अलावा विभिन्न स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने जैसे कार्यों का भुगतान भी कथित फर्जी हस्ताक्षरों के आधार पर किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का दावा है कि जांच में ग्राम विकास अधिकारी द्वारा किए गए कथित फर्जी हस्ताक्षरों की पुष्टि हुई है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि 5 जून 2026 को जिला पंचायत राज अधिकारी को भेजे गए एक पत्र में संबंधित सहायक अभियंता के स्थानांतरण का उल्लेख किया गया था जबकि वह वर्तमान में भी महराजगंज में कार्यरत हैं। इसे भी शिकायतकर्ता ने गंभीर अनियमितता बताया है।

मामले में मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह ने जांच शुरू करा दी है। उन्होंने बताया कि शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित ग्राम विकास अधिकारी विनय कुमार शर्मा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे प्रकरण की जांच जारी है और प्रशासन की अगली कार्रवाई जांच रिपोर्ट पर निर्भर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed