{"_id":"688ce5cf1cffcff841042b26","slug":"allegation-of-being-denied-examination-for-not-paying-fees-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-156177-2025-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: फीस न जमा करने पर परीक्षा से वंचित करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: फीस न जमा करने पर परीक्षा से वंचित करने का आरोप
Fri, 01 Aug 2025 09:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 01 Aug 2025 09:35 PM IST
विज्ञापन
परतावल। कस्बे में संचालित एक निजी स्कूल प्रबंधन पर एक छात्र को फीस के बहाने परीक्षा से वंचित करने का गंभीर आरोप लगा है। छात्र के अभिभावक का कहना है कि स्कूल ने स्पष्ट रूप से कह दिया कि जब तक पूरी फीस जमा नहीं होगी, तब तक बच्चे को परीक्षा में शामिल नहीं किया जाएगा। जबकि सितंबर तक का शुल्क जमा किया जा चुका है।
उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी को लिखित शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी परतावल को जांच के आदेश दिए हैं। कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के घुरऊपुर निवासी मृत्युंजय कुमार पटेल ने बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि मेरा बेटा समृद्ध कुमार पटेल परतावल बाजार में स्थित एक निजी स्कूल में कक्षा तृतीय का छात्र है।
मैंने अपने बेटे का माह जुलाई, अगस्त और सितंबर तक का शिक्षण शुल्क व विद्यालय की ओर से मेरे ग्राम सभा से विद्यालय तक वाहन शुल्क बीते पांच जुलाई को जमा कर दिया है। शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन ने बेटे समृद्ध कुमार पटेल को यह कहते हुए परीक्षा से निकाल दिया गया कि तुम्हारा शुल्क नहीं जमा है।
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी मुसाफिर सिंह पटेल ने बताया कि छात्र का परीक्षा करवाया गया है। प्रकरण की जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद