फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Advocates mobilize for the transfer of Parsmalik police station in-charge

Maharajganj News: परसामलिक थानेदार के तबादले को लेकर अधिवक्ता लामबंद

Fri, 02 Jan 2026 02:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
Advocates mobilize for the transfer of Parsmalik police station in-charge
डीएम को भेजा पत्र, जल्द कार्रवाई न होने पर बनाएंगे आंदोलन तेज करने की रणनीति
विज्ञापन

नौतनवा। क्षेत्र के परसामलिक थाने पर तैनात थानेदार पर तमाम आरोप मढ़ते हुए नौतनवा के अधिवक्ता उनके स्थानांतरण की मांग को लेकर लामबंद हो गए हैं। अधिवक्ताओं ने डीएम को पत्र भेजकर जल्द ही मांगों पर कार्यवाही न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।


रेवेन्यू बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विभूति प्रसाद यादव एवं सचिव शमसुद्दीन खान का कहना है कि परसामलिक थाना क्षेत्र के एक अधिवक्ता की पुत्री ने विपक्षियों के दबाव में आकर आत्महत्या कर ली थी। पहले तो पुलिस मुकदमा दर्ज करने से कतराती रही, विरोध के बाद धाराओं में अल्पीकरण कर मुकदमा दर्ज किया गया। इतना ही नहीं, अब आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी आनाकानी की जा रही है। अधिवक्ताओं का कहना है कि परसामलिक के थानाध्यक्ष की कार्यप्रणाली न्याय, नियम, अधिवक्ता और जनहित के विरुद्ध है। इसे अधिवक्ता संघ कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। अधिवक्ताओं का कहना है कि मामले में विधिक कार्रवाई एवं थानेदार का तबादला करने की मांग करते हुए जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बैठक कर आंदोलन को और तेज करने की रणनीति बनाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed