फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Abundance of abandoned animals, problem of traffic jam increasing

Maharajganj News: छुट्टा पशुओं की भरमार, बढ़ रही जाम की समस्या

Wed, 15 May 2024 03:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 15 May 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Abundance of abandoned animals, problem of traffic jam increasing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नौतनवा। नगर पालिका परिषद नौतनवा में छुट्टा पशुओं का आतंक है। हर समय सड़क पर छुट्टा पशुओं के बैठे रहने से हादसे भी हो रहे हैं। यही नहीं आए दिन जाम की समस्या भी लोगों को झेलनी पड़ रही है। इसके बाद भी नगर पालिका प्रशासन इस पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिसका खामियाजा राहगीरों को भुगतना पड़ता है।

नगर के गांधी चौक, जयहिन्द चौराहा, अस्पताल चौराहा, घंटाघर, स्टेशन चौराहा, बाईपास पर भूंडी चौराहा पर जाम की स्थिति रहती है। इस बीच पशुओं के आ जाने से राहगीरों तथा वाहन चालकों के लिए समस्या हो जाती है। घंटाघर चौराहे पर रेलवे माल गोदाम पर जाने वाले मालवाहक ट्रकों से जाम की समस्या रहती है। जितेन्द्र ,रामाज्ञा यादव, उमेश, सुरेश प्रसाद, सुधिराम यादव, मुकर्रम, रामलखन, महेंद्र ,निखिल कुमार,रामरूप आदि लोगों का कहना है कि छुट्टा पशुओं का झुंड कस्बे में घूमते रहते हैं, जिससे आने जाने में समस्या होती है। नगर पालिका प्रशासन को छुट्टा पशुओं को गोसदन भिजवा देना चाहिए। इस संबंध में अधिशासी अधिकारी राहुल कुमार यादव ने बताया कि नगर के छुट्टा पशुओं को पकड़वाकर मधवलिया गो सदन भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed