फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A laborer riding a tractor-trolley died after colliding with a trailer, another seriously injured.

Maharajganj News: ट्रेलर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्राॅली सवार मजदूर की मौत, एक गंभीर

Sat, 30 May 2026 01:55 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
A laborer riding a tractor-trolley died after colliding with a trailer, another seriously injured.
कोल्हुई में हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रेलर और ट्रैक्टर।  
राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगियाबारी गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

ट्रैक्टर से गिरकर पहिए के नीचे आने से हुई मजदूर की मौत
कोल्हुई। स्थानीय थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर जोगियाबारी गांव के पास शुक्रवार को दोपहर तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर-ट्राॅली में टक्कर मार दिया। हादसे में ट्रैक्टर पर बैठा बुद्धू (30) निवासी ग्राम संपतिहा थाना नौतनवा गिरकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि दूसरा मजदूर सुरेश (45) निवासी पिपरा सोहट गंभीर रूप से घायल हो गया। चालक जावेद (40) निवासी बंटईडीहा को भी मामूली चोटें आई हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रैक्टर-ट्राॅली हाईवे से गुजर रही थी। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही ट्रैक्टर-ट्राॅली में सवार दो लोग गिरकर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी लक्ष्मीपुर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने बुद्धू को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल दूसरे युवक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही के लिए भेज दिया है और हादसे की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद कुछ देर तक हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। वहीं मृतक के घर में घटना की सूचना मिलते ही चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में एसओ कोल्हुई गौरव सिंह ने बताया कि हादसे के बाद ट्रेलर का चालक मौके से फरार हो गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है और शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed