फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   A bus full of girl students overturned in a field, there was screams

Maharajganj News: छात्राओं से भरी बस खेत में पलटी, मची चीख-पुकार

Fri, 15 Nov 2024 02:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 15 Nov 2024 02:39 AM IST
विज्ञापन
A bus full of girl students overturned in a field, there was screams
महराजगंज। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बैजौली टोला धनहा में संचालित निसवा मदरसा कुलिया आयशा की छात्राओं को लेकर आ रही स्कूल बस बैरिया गांव के पास खेत में पलट गई। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बस का शीशा तोड़कर छात्राओं को बाहर निकाला। एक छात्रा को अधिक चोट आने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामूली चोट आने पर अन्य बच्चे परिजनों के पहुंचने पर घर लौट गए। बस में करीब 25 छात्राएं सवार थीं। दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन




क्षेत्र के ग्राम सभा बैजौली टोला धनहा में चल रहे एक मदरसे की बस पास के गांव बड़हरा बरईपार से स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं को लेकर मदरसा आ रही थी। बस अभी बैरिया गांव के पास पहुंची ही थी कि रानीपुर राजवाहा नहर पुल पर मुड़ते समय खेत में पलट गई। बस पलटने से छात्राओं में चीख-पुकार मच गई। बस चालक बस छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसा देख पहुंचे ग्रामीणों ने बस के अंदर फंसे बच्चों को बाहर निकाला। बस पलटने की खबर मिलने पर छात्राओं के अभिभावक भी मौके पर पहुंच गए। एक छात्रा को छोड़कर बाकी को मामूली चोटें आईं, जिन्हें अभिभावक अपने साथ घर ले गए। बस में सवार सभी छात्राएं ग्राम सभा बड़हरा बरईपार की निवासी हैं। छात्रा गुलअफ्शां को ज्यादा चोट लगने की सूचना है। उसे अभिभावकों ने एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद मदरसा संचालक मोबाइल बंद कर कहीं चला गया। मदरसा के अंदर निवास करने वाली छात्राओं के अभिभावकों को चार दिन छुट्टी होने की सूचना देकर बुलाया गया और छात्राओं को उनके घर भेज दिया गया। सूचना पाकर एसडीएम सदर रमेश कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे मौके का जायजा लिया।
विज्ञापन




जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी नीरज अग्रवाल ने बताया कि मदरसा बिना मान्यता के संचालित किया जा रहा था। जांच कर कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि बस को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। एआरटीओ विभाग को भी सूचना दी गई है। एआरटीओ विनय कुमार ने बताया कि बस का पंजीकरण व फिटनेस बहुत पहले समाप्त हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed