{"_id":"69-75153","slug":"Maharajganj-75153-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"यंग आजाद क्लब ने जीता मुकाबला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यंग आजाद क्लब ने जीता मुकाबला
Maharajganj
Updated Mon, 28 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। शारदा योगेश्वरी देवी स्मारक जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता में रविवार को यंग आजाद क्रिकेट क्लब ने इलेवन क्लब को सात विकेट से पराजित किया।
महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन की तरफ से जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में टॉस जीतकर इलेवन स्टार क्लब के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी का निर्णय लिया। उसके सभी खिलाड़ी 80 रन बनाकर आउट हो गए। यंग आजाद क्रिकेट क्लब के सद्दाम हुसैन, आशीष नरायण त्रिपाठी और राजू शुक्ला ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरे यंग आजाद क्लब ने एक विकेट खोकर 11.3 ओवर में ही मैच जीत लिया। इसके नंदन ने 35, सनी ने 18 और विजेंद्र ने 10 रनों का योगदान दिया। प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि महराजगंज क्रिकेट क्लब के चयनकर्ता सीजे थामस ने खिलाड़ियों की हौसला आफजाई की। मैच महराजगंज क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव विंध्यवासिनी सिंह की देखरेख में हुआ।