फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   संदिग्ध हालात में झुलसने से महिला की मौत

संदिग्ध हालात में झुलसने से महिला की मौत

Mon, 28 Oct 2013 05:39 AM IST
Maharajganj
Maharajganj Updated Mon, 28 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। बेलदारी में रविवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पति से कहासुनी के बाद घटना हुई। घटना के बाद से पति फरार है।
विज्ञापन

पनियरा क्षेत्र के गोनहा के बेलदारी टोला निवासी झिनकी देवी रविवार सुबह आठ बजे घर पर संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई। सूचना पर पहुंची 108 नंबर की एंबुलेंस से उसे स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया। वहां नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि झिनकी राशन खरीदने के लिए रुपये रखी थी। उसे पति राजू ने खर्च कर दिया। राजू अक्सर शराब पीकर घर पर आता था। इसे लेकर पति-पत्नी में विवाद होता था। घटना के दिन भी दोनों में विवाद हुआ। उसके बाद वह जल गई। लोगों का कहना है कि महिला ने बताया कि पति ने आग लगाई। घटना के बाद से ही पति फरार है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक कमलेश सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
संदिग्ध हालात में झुलसी किशोरी की मौत
फरेन्दा। फरेन्दा क्षेत्र के मथुरा नगर के टोला फुलवरिया निवासी चांदनी बीते बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में झुलस गई थी। घर वालों ने उसे स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया, जहां नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहां इलाज के दौरान शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed