{"_id":"69-100114","slug":"Maharajganj-100114-69","type":"story","status":"publish","title_hn":"मालगाड़ी का एक पहिया ट्रैक से उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मालगाड़ी का एक पहिया ट्रैक से उतरा
Maharajganj
Updated Thu, 04 Dec 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौतनवां। उड़ीसा से कच्चा लोहा लादकर मंगलवार की रात में नौतनवां स्टेशन पर आई मालगाड़ी का एक पहिया बुधवार को क्रेन से माल उतारते समय पटरी से उतर गया। नौतनवां में ही इसकी जानकारी हो जाने से किसी प्रकार की घटना नहीं होने पाई है। पहिया ठीक करने के लिए बुधवार की शाम को गोरखपुर से दुर्घटना सहायता यान आया।
कच्चा लोहा लेकर रात में 11:25 बजे मालगाड़ी नौतनवां पहुंची। मालगोदाम पर लगने के बाद बुधवार को कच्चा लोहा क्रेन के जरिए उतारा जा रहा था। इसी बीच आशंका जताई जा रही है कि क्रेन से मालगाड़ी में ठोकर लग गया और एक पहिया उतर गया। स्टेशन मास्टर परशुराम ने बताया कि शाम 4:35 बजे पहिया उतरने की जानकारी मिली है। इसके बाद गोरखपुर से सहायता यान मंगाया जा रहा है। सहायता यान के आने के कारण गोरखपुर से नौतनवां आने वाली सवारी गाड़ी संखया 55051 तीन घंटे लेट हो गई। उसे नौतनवां शाम 6:25 बजे पहुंचना था।