Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   981 student absent in tet

टेट में 981 परीक्षार्थी अनुपस्थित, दो रस्टीकेट

Thu, 09 Jan 2020 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
981 student absent in tet
महराजगंज के पीजी कालेज में शिक्षक पात्रता परीक्षा देकर बाहर आते प्रतिभागी। - फोटो : MAHARAJGANJ
981 परीक्षार्थियों ने छोड़ी शिक्षक पात्रता परीक्षा, दो रस्टीकेट
विज्ञापन

महराजगंज। बुधवार को जिले में आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच हुई। दोनों पालियों में आयोजित परीक्षा के लिए कुल 13782 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 12801 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 981 अनुपस्थित रहे। वहीं अनुचित साधन का प्रयोग करने के मामले में दो परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया गया है। परतावल में भी एक परीक्षार्थी द्वारा उत्तर पुस्तिका साथ लेकर जाने का मामला प्रकाश में आया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम पाली की प्राथमिक वर्ग की परीक्षा में जिले के 16 केंद्रों में 9612 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें से 8898 ने परीक्षा दी, जबकि 714 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली की उच्च प्राथमिक वर्ग की परीक्षा में सात केंद्रों में कुल 4170 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे, जिसमें से 3903 ने परीक्षा दी और 267 अनुपस्थित रहे। घुघली के डीएवी इंटर कॉलेज व नगर के महराजगंज इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में अनुचित साधन का प्रयोग करते पकड़े जाने पर एक-एक परीक्षार्थियों को रस्टीकेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

ओएमआर सीट लेकर जाने पर बढ़ी परेशानी
परतावल। पंचायत इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में एक परीक्षार्थी ओएमआर सीट लेकर चला गया। इससे काफी देर तक केंद्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। मिलान के दौरान पता चलने पर जिम्मेदारों ने उसे बुलाकर ओएमआर सीट जमा कराई। कापी जमा होने के बाद जिम्मेदारों ने राहत की सांस ली। केंद्र व्यवस्थापक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि क्रमांक के मिलान के उपरांत ओएमआर सीट जमा हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों की देखी स्थिति
जिलाधिकारी डॉ. उज्ज्वल कुमार व पुलिस अधीक्षक रोहित सिंह सजवान ने दोनों पाली में परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर शुचिता की स्थिति देखी। सीसीटीवी के माध्यम से स्थिति का अवलोकन किया। अधिकारियों ने नगर के जवाहर लाल नेहरु पीजी कॉलेज, सोनपति देवी महिला महाविद्यालय, जीएसवीएस इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज व पंडित दीनदयाल इंटर कॉलेज केंद्र पर पहुंचकर परीक्षा की हकीकत को देखा। इस दौरान संबंधित केंद्र के केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट आदि तैनात रहे।
परीक्षा केंद्रों पर रही कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
परीक्षा में किसी प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए केंद्रों पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात रहे। उप निरीक्षक व पुलिसकर्मी भी माहौल पर नजर बनाए रखे। जोनल अधिकारी के रूप में लगे एसडीएम व सीओ ने भी केंद्रों की स्थिति देखी। शिक्षा विभाग द्वारा भेजे गए पर्यवेक्षक जयप्रकाश ने भी घुघली क्षेत्र के परीक्षा केंद्र पहुंचकर शुचिता को देखा। सचल दल के प्रभारी बीएसए जगदीश प्रसाद शुक्ल ने भी घुघली, परतावल आदि क्षेत्र में पहुंचकर परीक्षार्थियों पर नजर रखी। परीक्षा केंद्र पर रोशनी की पर्याप्त व्यवस्था न होने से उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों पर नाराजगी भी जताई।
परीक्षा छूटते ही जाम से जुझा मऊपाकड़ तिराहा
परीक्षा छूटते ही मऊपाकड़ तिराहा जाम से काफी देर तक जूझता रहा। पहली पाली में जवाहर लाल नेेहरु पीजी कॉलेज, सोनपति देवी महिला महाविद्यालय व जीएसवीएस इंटर कॉलेज में परीक्षा छूटते ही कॉलेज गेट से लगाए मऊपाकड़ तक जाम लग गया। सड़क किनारे खड़े वाहन व परीक्षार्थियों की भीड़ की वजह से हालात आधे घंटे बाद सामान्य हुआ। जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात निरीक्षक बरजोर सिंह वाहन से घूमकर लोगों से सड़क किनारे खड़े वाहनों की अपील करते रहे। वहीं प्रभारी निरीक्षक सर्वेश सिंह व चौकी प्रभारी नीरज राय ने भी नगर में घूमकर वाहनों को हटवाने का कार्य किया।

परीक्षा से वंचित परीक्षार्थियों ने किया हंगामा
परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपने साथ प्रशिक्षण प्रमाणपत्र के किसी सेमेस्टर की अंकपत्र की मूलप्रति अथवा संबंधित नेट द्वारा निकाले गए अंकपत्र के प्रशिक्षण संस्था के रजिस्ट्रार अथवा सक्षम अधिकारी प्रमाणित प्रति लेकर आना था। पंडित दीनदयाल केंद्र पर बिना प्रमाणित अंकपत्र के पहुंचे लगभग एक दर्जन से अधिक लोगों को परीक्षा से वंचित होना पड़ा। इस बीच परीक्षार्थियों ने हंगामा किया। लेकिन पुलिस की सख्ती की वजह से स्थिति सामान्य हो गई। अन्य केंद्रों पर भी इस प्रकार की स्थिति देखने को मिली। कुछ अभ्यर्थी देर में पहुंचने की वजह से परीक्षा से वंचित हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed