फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   आज से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, तैयारी पूरी

आज से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, तैयारी पूरी

Sat, 09 Feb 2019 10:59 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज
ब्यूरो/अमर उजाला महराजगंज Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 09 Feb 2019 10:59 PM IST
विज्ञापन
आज से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान, तैयारी पूरी
दस्तक अभियान का पोस्टर लांच करते सीएमओ डॉ क्षमा शंकर पांडेय। - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। जिले में दस से 28 फरवरी तक प्रथम संचारी रोग नियंत्रण अभियान, दस्तक एवं फाइलेरिया मुक्त अभियान चलेगा। इसके लिए सारी तैयारी पूरी कर ली गई। अभियान का शुभारंभ दस फरवरी को सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया जिला अस्पताल से करेंगे।
विज्ञापन

उक्त बातें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर क्षमा शंकर पांडेय ने सीएमओ कार्यालय सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गत वर्ष की भांति इस साल भी सरकार ने अभियान चलाने का निर्णय लिया है। जिले में इस अभियान के अंतर्गत अंतरविभागीय संचारी रोग नियंत्रण गतिविधियां संचालित की जाएगी। बीते साल चले दस्तक अभियान से मिली सफलता को देखते हुए सरकार ने इन साल भी दस्तक अभियान के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के लिए अभियान चलाने का निर्णय लिया है। दस्तक अभियान सात जनपदों में चलाया जाएगा। इसे लेकर भी तैयारी पूरी है। दस्तक अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की आशाएं हर घर पर दस्तक देकर संचारी रोगों का तथा दिमांगी बुखार से बचाव के लिए प्रचार प्रसार करेंगी। इस अभियान के लिए वेक्टर नियंत्रण, साफ-सफाई, कचरा निस्तारण, स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति, शौचालयों के प्रयोग, जल भराव रोकने, विद्यालयों में रैली, संवेदीकरण, तथा जन संवाद द्वारा जनजागरूकता फैलाएंगे। साथ ही साथ फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की आशाएं घर-घर जाकर दो वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी लोगों को फाइलेरिया की दवा अपने सामने खिलाएंगी। अभियान को सफल बनाने के लिए अंतरविभागीय बैठक तथा जिले व ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षण पूर्ण कर लिया गया है। इस अवसर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर विवेक कुमार श्रीवास्तव एवं सहयोगी संस्था यूनिसेफ, डब्लूएचओ और यूएनडीनी आदि संस्था के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन

संचारी रोग नियंत्रण की कार्ययोजना तैयार
महराजगंज। जिले में 10 फरवरी से 28 फरवरी तक प्रथम संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। जिसमें लिए जिला पंचायतराज विभाग की ओर से कार्य योजना तैयार कर मिशन निदेशक व स्वास्थ्य विभाग को भेज दी गई है। जिला समन्वयक स्वच्छ भारत मिशन एके उपाध्याय ने बताया कि इस अभियान के लिए वेक्टर नियंत्रण, साफ सफाई, कचरा नियंत्रण, जलभराव रोकने और शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के अलावा विद्यालयों में संवेदीकरण, जन संवाद, गांव में खुली बैठक आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से सभी बीडीओ और एडीओ पंचायत को पत्र भेजकर जानकारी दी गई है। विभाग की ओर से कराए जाने वाले कार्य की ग्राम सभा में ग्राम प्रधान नोडल अधिकारी होंगे। 10 फरवरी को प्रभात फेरी के माध्यम से संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। ग्राम स्तर पर साफ सफाई हाथ धोने का तरीका, शौचालय के प्रयोग से होने वाले लाभ की जानकारी दी जाएगी। घर से निकलने वाले जल के निस्तारण के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। संचारी रोग और दिमागी बुखार के रोक थाम के लिए लोगों को क्या करना जरूरी है इसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से चिंहित कर उथले हैंड पंप का प्रयोग न करने के प्रति लोगों को जागरूक किया जाएगा। खराब हैंडपंप की मरम्मत कराई जाएगी। इसके अलावा अन्य गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed