{"_id":"6aece91b35224637d00540eb","slug":"rs-2805-crore-approved-for-widening-of-paisia-ekma-road-maharajganj-news-c-206-1-go11002-188672-2026-11-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: पैसिया-एकमा मार्ग के चौड़ीकरण को 28.05 करोड़ मंजूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: पैसिया-एकमा मार्ग के चौड़ीकरण को 28.05 करोड़ मंजूर
विज्ञापन
महराजगंज/नौतनवां। पैसिया-एकमा मार्ग के चौड़ीकरण की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होने जा रही है। शासन ने 11.30 किलोमीटर लंबे इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 28 करोड़ पांच लाख रुपये की स्वीकृति दी है। इसमें से 2.80 करोड़ रुपये की पहली किस्त जारी कर दी गई है। लोक निर्माण विभाग ने निर्माण कार्य के लिए निविदा आमंत्रित की है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
नौतनवां तहसील का यह मार्ग क्षेत्र के लिए लाइफ लाइन माना जाता है। पैसिया से एकमा तक जाने वाली सड़क लक्ष्मीपुर, पैसिया ललाइन, लक्ष्मीपुर कैथवलिया, पिपरा सोहट, बकैनिया हरैया, बेलवा, करेलिया, भैंसहिया, बैरवा चंदनपुर, सिरसिया और खोरिया बाजार समेत दर्जनों गांवों को जोड़ती है। वर्तमान में सड़क संकरी और जर्जर होने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। बरसात के दिनों में गड्ढों और जलभराव से स्थिति और खराब हो जाती है। इससे दुर्घटनाओं का भी खतरा बना रहता है।
व्यापार और आवागमन को मिलेगी रफ्तार
सड़क चौड़ी होने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। खोरिया बाजार, पैसिया बाजार और एकमा बाजार इसी मार्ग पर स्थित हैं। किसान अपनी उपज लेकर इन बाजारों में पहुंचते हैं। सड़क बेहतर होने से उन्हें उपज बाजार तक पहुंचाने में सहूलियत होगी और समय की बचत भी होगी। इसके अलावा नौतनवां और महराजगंज जिला मुख्यालय तक आवागमन आसान हो जाएगा। स्थानीय निवासी मनोहर, कुद्दूस, हरिहर और ओंकार का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण से शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच सुगम होगी। विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में सुविधा मिलेगी, वहीं मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में भी सहूलियत होगी। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के अनुसार, 11.30 किलोमीटर लंबे मार्ग को सात मीटर चौड़ा किया जाएगा। सड़क के दोनों ओर पटरी और नाली का निर्माण होगा। आवश्यकता के अनुसार पुलिया और कल्वर्ट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन
निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू कराया जाएगा।
राजकुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग