फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   कड़ाके की ठंड में यूरिया के लिए किसानों की लंबी कतार

कड़ाके की ठंड में यूरिया के लिए किसानों की लंबी कतार

Mon, 18 Dec 2017 05:53 PM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 18 Dec 2017 05:53 PM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में यूरिया के लिए किसानों की लंबी कतार
परेश्‍ाानी - फोटो : महराजगंज
महराजगंज। रवि की फसल में यूरिया का छिड़काव करने को लेकर किसान परेशान हैं। यूरिया न मिलने के कारण कड़ाके की ठंड में सुबह से ही खाद क्रय केंद्रों पर कतार में खड़ा होना किसानों की मजबूरी बन गई है। इसके बावजूद जिम्मेदार अधिकारी यूरिया की किल्लत को दूर करने को लेकर गंभीर नहीं है। सोमवार को फरेंदा रोड पर इफको किसान सेवा केंद्र पर यूरिया लेने की लिए किसान कतार लगाकर काउंटर खुलने का इंतजार कर रहे थे। किसानों ने कहा कि अगर समय से खाद नहीं मिला तो फिर सिंचाई करनी पडे़गी।
विज्ञापन


सदर ब्लाक के बैलिया राजा गांव के किसान रामचंद्र ने कहा कि सुबह छह बजे खाद लेने के लिए सेंटर पर आ गया था। अभी सेंटर बंद था। सोचा पहले पहुंचेगे तो पहले खाद मिल जाएगी लेकिन यहां तो पता नहीं कब यूरिया मिलेगी। कतारे में खडे़ को वक्त का इंतजार कर रहा हूं।
विज्ञापन

सिसवां बाबू गांव के किसान हरि भी सात बजे खाद लेने आये। जब सेंटर खुला तो लंबी कतार लग गई। उन्होंने कहा कि दुसरी बार यूरिया के लिए आए है। करीब दो दिन पहले आए तो भीड़ देखकर वापस चले गए। सोचा की जब भीड़ कम होगी तो यूरिया ले जाऐंगे लेकिन यहां तो भीड़ बढ़ती जा रही है और विभाग के अधिकारी किसानों की समस्या को लेकर गंभीर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूधौली गांव के किसान श्रीभागवत ने कहा कि करीब नौ बजे आए तो सेवा केंद्र पर सड़क के किनारे तक कतरा लग चूकी थी, हम देर से आए हैं पता नहीं शाम तक खाद मिल पाएगा की नहीं। विभाग द्वारा तो जिले में भरपूर खाद का दवा किया जा रहा है। लेकिन यहां लोगों को यूरिया लेने के लिए लंबी कतार में खडे होना मजबूरी बन गई है।


जिला कृषि अधिकारी अवधेश कुमार यादव का कहना है कि जिले में यूरिया की कोई कमी नहीं है। चार रैक यूरिया के लिए कृषि निदेशक उत्तर प्रदेश को पत्र भेजा गया है। करीब दस दिन में यूरिया की खेप जिले में आ जायेगी। अगर कही यूरिया को लेकर दिक्कत हो रही है तो समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed