फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   35 bags of food grains were recovered and handed over to customs.

Maharajganj News: 35 बोरी खाद्यान्न बरामद कर कस्टम को सौंपा

Fri, 17 Oct 2025 02:22 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
35 bags of food grains were recovered and handed over to customs.
परसामलिक। स्थानीय थाना क्षेत्र के सीमावर्ती ग्राम पंचायत सेवतरी में बृहस्पतिवार को तस्करी की 35 बोरी खाद्यान्न के साथ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बरामद खाद्यान्न व अभियुक्त को थाने लाई। बाद में कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नौतनवा कस्टम कार्यालय को सौंप दिया। जानकारी के मुताबिक, परसामलिक पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर सेवतरी स्थित नाके से तस्करी के जरिए नेपाल भेजी जा रही 15 बोरी गेहूं व 20 बोरी धान बरामद किया है। पुलिस ने मौके से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्त की पहचान सुक्खू गुप्ता निवासी ग्राम पंचायत सेवतरी थाना स्थानीय के रूप में हुई है। सेवतरी चौकी प्रभारी गोविंदर यादव ने बताया कि 35 बोरी खाद्यान्न बरामद कर कस्टम कार्यालय को सुपुर्द किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed