फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

Tue, 13 Jun 2017 12:36 AM IST
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का पुतला फूंका

विज्ञापन
कोठीभार(महराजगंज)। भारतीय जनता पार्टी व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से मध्यप्रदेश के मंदसौर में कई दिनों से चल रहे किसानों के आंदोलन को भड़काने के आरोप का लगाते हुए सिसवा रेलवे स्टेशन परिसर में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। इसके बाद भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष राजन विश्वकर्मा के आवास पर बैठक हुई।
इस बैठक की अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष दीपक चौधरी ने कहा कि मंदसौर के किसान अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। लेकिन कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शनकारियों को भड़का कर आंदोलन को उग्र किया गया। वहीं, कांग्रेस के कई विधायक खुल कर भीड़ को सरकारी व गैर सरकारी संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के लिए उकसा रहे हैं। वहीं, एक महिला विधायक थाने को फूंकने के लिए प्रदर्शनकारियों को बोल रही थीं।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता रामनारायण जायसवाल, उत्पल विश्वास, नगर प्रभारी मनोज जायसवाल, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष चन्दन सोनी, अमन सोनी, मनीष शर्मा, आलोक यादव, राजेंद्र गौड़, अविनाश मद्धेशिया, रंजीत केसरी, नवीन, प्रदीप, आकाश भालोटिया, राजन चौधरी, मुन्ना, गोलू केसरी, अर्जुन शर्मा, बनवारी, अशोक शाही, विशाल मद्धेशिया, आशीष यादव, रवि मोदलवाल, मंटू जायसवाल, पिंटू कुशवाहा, जीतू सिंह, मनोज खरवार, सुनील चौधरी, रोहन सिंह, संतोष शर्मा, सुजीत पुरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed