{"_id":"5a75fc0f4f1c1bca798b7918","slug":"171517681679-maharajganj-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीबीआई जांच की मांग को धरने पर बैठे परिजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीबीआई जांच की मांग को धरने पर बैठे परिजन
Updated Sat, 03 Feb 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
Dharna
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नौतनवां (महराजगंज)। कुरहवां गांव में गोली से युवक कमलेश पासवान की हुई मौत के मामले में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक कमलेश पासवान के परिजनों व ग्रामीणों का धरना तहसील परिसर में शनिवार को भी जारी रहा। धरने पर बैठे लोगों ने पुलिस-प्रशासन एवं सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर घटना की सीबीआई जांच की मांग की।
धरने पर बैठे लोगों का कहना था कि सरकार दलित विरोधी है। गांव में दिन दहाड़े एसएसबी के जवान घुसकर युवक कमलेश की पिटाई करते हैं और उसे गोली मारकर घसीटते हुये बार्डर तक ले गए। इस संबंध में हत्या का केस भी दर्ज कराने के बावजूद घटना के 25 दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई, जिससे पुलिस पर अब विश्वास नहीं रह गया है। उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की जाएगी। उनका आन्दोलन जारी रहेगा। मृतक कमलेश की पत्नी सरिता देवी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वह आत्मदाह को मजबूर होगी। धरने पर अखिलेश पासवान, राजेश, शैलेश, इन्द्रजीत, राकेश, जगरनाथ, हिमालय, त्रिलोकी, रामकुमार, अनिल कुमार, राजन पासवान, अंगद, राजू मौर्य, शीला देवी, सुनीता देवी, फूलमती, पानमती, सुशीला, विद्या देवी, आरती, नीतू, प्रमिला, बिस्त्रत्त्न्द्रावती, तारा, निर्मला, असरावती, मंजू आदि उपस्थित रही।