Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Villagers protest over the dilapidated state of a 40-year-old paved path, demand construction of a proper road

Maharajganj News: 40 साल पुराने खड़ंजे की बदहाली पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, पक्की सड़क बनवाने की मांग

Fri, 06 Nov 2026 02:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:06 AM IST
विज्ञापन
Villagers protest over the dilapidated state of a 40-year-old paved path, demand construction of a proper road
परतावल। गांव में करीब चार दशक पुराने खड़ंजे की बदहाली से परेशान ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने दुर्ग विजय गुप्ता के घर से देवेंद्र शर्मा के घर तक जाने वाले खड़ंजे की मरम्मत कराने के बजाय पक्की सड़क बनवाने की मांग की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से जर्जर खड़ंजे की ईंटें जगह-जगह उखड़ गई हैं और गड्ढे बन गए हैं। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। इस रास्ते से करीब दो हजार की आबादी का प्रतिदिन आना-जाना होता है। सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों और किसानों को उठानी पड़ती है। बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी होती है, जबकि किसानों को खेतों तक पहुंचने के लिए इसी रास्ते का इस्तेमाल करना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बरसात में रास्ते पर कीचड़ जमा होने से आवागमन और मुश्किल हो जाता है। खड़ंजे के किनारे झाड़ियां उग आई हैं, जिनमें अक्सर सांप दिखाई देते हैं। इससे बच्चों और राहगीरों को खतरा बना रहता है। ग्रामीणों का आरोप है कि करीब 40 वर्ष पहले खड़ंजा बनने के बाद से इसकी मरम्मत या नवीनीकरण नहीं कराया गया। कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने खड़ंजे की जगह सीसी रोड या इंटरलॉकिंग सड़क बनवाने के साथ ही किनारे उगी झाड़ियों की सफाई कराने की मांग की।
इस दौरान राजेंद्र चौहान, गुड्डू शर्मा, कमला शर्मा, दीनानाथ चौहान, पिंकू पाल, महेंद्र गुप्ता, इंदल उपाध्याय, मंगल चौहान, राम नेवास प्रसाद, मार्कंडेय यादव, टेपई प्रसाद, सरस्वती देवी, कमलेश, संजय और दुर्ग विजय गुप्ता सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed