फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   गंडक नदीं में डूबने से तीन मासूमों की मौत

गंडक नदीं में डूबने से तीन मासूमों की मौत

Sun, 01 Oct 2017 05:11 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
गंडक नदीं में डूबने से तीन मासूमों की मौत
महराजगंज। निचलौल थाना क्षेत्र के बहुआर तेरह चार नहर पुल के समीप गंडक नदी में नहाते समय शनिवार को सुबह गेड़हवा गांव के तीन मासूमों की डूबने से मौत हो गई। तीनों बच्चे दशहरा मेला देखने जाने की तैयारी में थे। वह गंडक नदी में नहाने चले गए। इन बच्चों के घर वाले इंतजार करते रहे, लेकिन बच्चे घर नहीं लौटे तो घरवालों को चिंता होने लगी। इस बीच गांव के एक शख्स ने बच्चों के डूबने की सूचना दी। इसके बाद आननफानन परिजन गंडक नदी के पास पहुंचे। जहां काफी देर नदी में ढूंढने के बाद तीनों बच्चे मिले। उन्हें सीएचसी निचलौल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

शनिवार को गेड़हवा गांव के रहने वाले गोविंद के दो लड़के किशन (8) व सूरज (6) तथा छोटेलाल का बेटा चंदन (6 वर्ष) गंडक नदी में नहाने चले गए। यह बच्चे अपनी मां से यह कह कर गए कि नदी से नहाकर आने के बाद दशहरा मेला देखने जाएंगे। बच्चे बहुआर तेरह चार नहर पुल के पास गंडक नदी में नहाने लगे। बताया जाता है कि नहाते वक्त किशन गहरे पानी में चला गया। उसे डूबते देख सूरज और चंदन बचाने का प्रयास करने लगे तो वह भी गहरे पानी में डूबने लगे। बच्चों को डूबते हुए देख गांव के एक शख्स ने उनके घर वालों को सूचना दी। इसके बाद बच्चों के घर वाले नदी तट पर पहुंचे। यहां बच्चों को ढूंढा जाने लगा। काफी देर बाद नदी में तीनों बच्चे मिले। उन्हें सीएचसी निचलौल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बच्चों की मौत से परिजन ही नहीं पूरे गांव के लोग गमगीन हैं। गोविंद और छोटेलाल का गांव के लोगों ने ढ़ांढस बंधा रहे थे जबकि बेटे को खोने के गम में रह रह कर दोनों बेहोश हो जा रहे थे। मासूमों की मौत पर गांव के हर शख्स की आंखें नम थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed