फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Increasing problems of tooth decay and bad breath due to dietary negligence and a lack of hygiene.

Maharajganj News: खानपान में लापरवाही और सफाई के अभाव में दांतों में बढ़ रही सड़न व बदबू की समस्या

Sat, 05 Sep 2026 02:21 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Increasing problems of tooth decay and bad breath due to dietary negligence and a lack of hygiene.
दंत रोग विभाग में रोजाना पहुंच रहे 15 से 20 मरीज
विज्ञापन


चॉकलेट खाने से बच्चों का हो रहा दांत खराब
महराजगंज। खानपान में लापरवाही और दांतों की ठीक से सफाई नहीं करने के कारण सड़न, बदबू और दर्द की समस्याएं बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल के दंत रोग विभाग में इन दिनों प्रतिदिन 15 से 20 मरीज दांतों में सड़न, बदबू और दर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं दंत रोग विभाग की ओपीडी में रोजाना करीब 40 से 50 मरीज उपचार के लिए आ रहे हैं। इनमें बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक शामिल हैं।
दंत रोग चिकित्सक डॉ. पारितोष सिंह ने बताया कि इन दिनों दांतों में सड़न और दर्द के साथ मसूड़ों से जुड़ी समस्याओं के मरीज भी पहुंच रहे हैं। दांतों की नियमित सफाई नहीं करने, ज्यादा मीठे खाद्य पदार्थों का सेवन करने और खाने के बाद मुंह की सफाई पर ध्यान नहीं देने से दांतों में बैक्टीरिया पनपने लगते हैं। इससे धीरे-धीरे दांतों की ऊपरी परत प्रभावित होती है और सड़न बढ़ने लगती है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बच्चों में चॉकलेट, टॉफी, मिठाई और अन्य चिपचिपे खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से दांतों में सड़न का खतरा बढ़ जाता है। वहीं बड़ों में तंबाकू, गुटखा और अन्य पदार्थों के सेवन से भी मुंह और दांतों से जुड़ी समस्याएं बढ़ सकती हैं। शुरुआत में समस्या का पता चलने पर उपचार आसान रहता है लेकिन लंबे समय तक अनदेखी करने पर दांत में तेज दर्द और संक्रमण की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिन में दो बार करें ब्रश

जिला अस्पताल के दंत रोग चिकित्सक डॉक्टर पारितोष सिंह ने बताया कि दांतों को स्वस्थ रखने के लिए सुबह और रात सोने से पहले ब्रश करना चाहिए। खाना खाने के बाद साफ पानी से अच्छी तरह कुल्ला करने की आदत डालनी चाहिए। दांतों के बीच फंसे भोजन को साफ करने पर भी ध्यान देना जरूरी है। अत्यधिक मीठे और चिपचिपे खाद्य पदार्थों के सेवन से बचना चाहिए। इसके अलावा समय-समय पर दंत चिकित्सक से जांच कराते रहना चाहिए, ताकि दांतों में शुरू हो रही सड़न का समय रहते पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed